अपनी बेटी की बिकिनी तस्वीर वायरल हुई तो #शाहरुख को बुरा लगा। मैं उनकी भावनाओं का सम्मान भी करता हूं और समर्थन भी करता हूं। लेकिन मेरा एक सवाल है कि सालों-साल से “जिस्मपरोसी” के धंधे में शामिल इन फिल्मी हस्तियों को तब बुरा क्यों नहीं लगता, जब वे दूसरों की बहन-बेटियों की नग्नता बेचकर पैसा कमाते हैं और उस पैसे से अय्याशी करते हुए लज्जित भी नहीं होते?
“जिस्मपरोसी” के धंधे में शामिल इन फिल्मी हस्तियों को तब बुरा क्यों नहीं लगता, जब वे दूसरों की बहन-बेटियों की नग्नता बेचकर पैसा कमाते हैं और उस पैसे से अय्याशी करते हुए लज्जित भी नहीं होते? ” दूसरों की बहन-बेटियों को वो क्या जबरदस्ती जिस्मपरोसी के लिए मजबूर करते हैं? जितनी भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हैं, क्या किसी को किसी सीन के लिए ज़बरदस्ती की जाती है? शायद नहीं, क्योंकि उसे भी वे अपने काम का एक हिस्सा मान चुकी हैं। जहाँ तक रही बात ‘अय्याशी’ और ‘लज्जित’ होने की, तो मुझे नहीं लगता की इसमें कोई लज्जित होने वाली बात है। शाहरुख़ खान ने बस वही कहा, जो एक पिता कहता। उनका कहना जायज़ इसलिए भी है, क्योंकि उनकी बेटी अभी छोटी है और पढ़ाई कर रही है। ज़रूरत तो आज ये है की हम वेब पत्रकारिता के गिरते स्तर को सुधारें।
परम आदरणीय पंकज कुमार जी। वेब पत्रकारिता ही नहीं, किसी भी तरह की पत्रकारिता के गिरते स्तर को सुधारने की ज़रूरत है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के गिरते स्तर को भी क्यो न सुधारा जाए? इसीलिए हमने शाहरुख़ की भावना का सम्मान और समर्थन करने की बात कही। आपने शायद उसे पढ़ा नहीं और मेरी बातों को संदर्भ से काटकर बहस में कूद पड़े। जहां तक आप यह कह रहे हैं कि दूसरों की बहन-बेटियों से “जिस्म-परोसी” क्या ज़बर्दस्ती कराई जाती है, तो मेरा जवाब है- जी हां, ज़बर्दस्ती ही कराई जाती है। बॉलीवुड के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाइए। कोई लड़की पहली बार अपनी मर्ज़ी से बदन नहीं दिखाना चाहती, बल्कि उसे इसके लिए मजबूर किया जाता है। जो अभिनेत्री आपको “जिस्म-परोसी” की वकालत करती दिखाई देती है, वह भी शुरुआत में ऐसा नहीं करती, बल्कि “जिस्म-परोसी” के रास्ते पर चल पड़ने के बाद, लहू में निर्लज्जता समा जाने के बाद करती है। ठीक उसी तरह, जैसे आम औरत “जिस्म-फरोशी” का समर्थन नहीं करती, लेकिन जब किसी भी वजह से वह उस रास्ते पर ढकेल दी जाती है, तो वह भी “जिस्म-फरोशी” को लीगल बनाए जाने के लिए आंदोलन करने लगती है। शुक्रिया।
